Home / छत्तीसगढ़ / *घरेलू विवाद में बेटी ने ली पिता की जान*

*घरेलू विवाद में बेटी ने ली पिता की जान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नारायणपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटी ने ही अपने पिता की जान ले ली. कोहकामेटा थाना क्षेत्र के मोहंदी गांव में हुए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 साल की युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है.

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को ग्राम मोहंदी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही कोहकामेटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की.

बेटी से विवाद की बात आई सामने

जांच में सामने आया कि 46 वर्ष के सोनारू राम सलाम का अपनी बेटी किरण सलाम के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि यह विवाद 16 जून को हुआ था, जिसके दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई. पुलिस जांच के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी युवती किरण सलाम ने आवेश में आकर घर में रखे डंडे और लोहे के सब्बल से अपने पिता पर हमला कर दिया. हमले में सोनारू राम सलाम को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को किया गिरफ्तार

पुलिस ने थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय नारायणपुर भेजा. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद आरोपी युवती से भी पुलिस ने पूछताछ की. इस दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया.

पुलिस के अनुसार आरोपी युवती की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया गया है. जांच में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी किरण सलाम को 17 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विस्तृत विवेचना जारी है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page