बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,वर्तमान समय आधुनिक युग का है जिसमें जीवन की भाग दौड़ है ऐसे में हम जब तक अपने शरीर को निरोगी नहीं रखेंगे हम जीवन की भाग दौड़ में आगे नहीं बढ़ सकते इसलिए हमारा स्वस्थ होना अतिआवश्यक है इसके लिए योग करना होगा स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी है तब हम स्वस्थ शरीर को प्राप्त कर सकते है ।उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बर्जेस अंग्रेजी शाला के प्रभारी प्राचार्य डॉ संगम शुक्ला ने कही,,

बर्जेस शाला में योग दिवस पर शाला के वरिष्ठ खेल प्रभारी जाविद अली ने योग के महत्व को बताया । योग गुरु डॉ ऋतु सिंह ने योग प्रोटोकॉल के साथ 45 मिनट का योग कराया साथ में योग द्वारा हम किन बीमारियों से लड़ सकते है निरोग रह सकते है बताया गया,,इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगकर योग का लाभ उठाया ।





