Home / राजधानी / *रायपुर-रायगढ़ में मेहरबान मानसून*

*रायपुर-रायगढ़ में मेहरबान मानसून*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है.मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की आधिकारिक पुष्टि की है.इसके साथ ही प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है.अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

दंतेवाड़ा से हुई मानसून की एंट्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रवेश कर लिया है.मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में दंतेवाड़ा सहित देश के कई हिस्सों से होकर गुजर रही है, जो इसके लगातार आगे बढ़ने का संकेत दे रही है.

अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाजमौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. बस्तर संभाग के साथ-साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

गर्मी और उमस से मिलेगी राहतपिछले कई दिनों से तेज धूप, गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए मानसून की एंट्री राहतभरी खबर लेकर आई है. बारिश की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना होगा.किसानों के लिए खुशखबरीमानसून का आगमन किसानों के लिए भी राहत लेकर आया है. खरीफ सीजन की बुवाई का इंतजार कर रहे किसानों को अब पर्याप्त बारिश मिलने की उम्मीद है, जिससे खेती-किसानी की गतिविधियां रफ्तार पकड़ सकेंगी.अब पूरे प्रदेश पर रहेगी नजरदंतेवाड़ा से प्रवेश करने के बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होगा.मौसम विभाग लगातार इसकी निगरानी कर रहा है और आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page