Home / राजधानी / *रायपुर,,कमल बिहार में खाली पड़े गार्डन की ज़मीनों पर अवैध कब्जा,*

*रायपुर,,कमल बिहार में खाली पड़े गार्डन की ज़मीनों पर अवैध कब्जा,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आर डी ए अध्यक्ष एवं अधिकारियों को कमल विहार की समस्या से अवगत कराया

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,कमल विहार (कौशल्या माता विहार) अनेकों समस्याओं से घिरा है जिसको लेकर कमल विहार के नागरिकों ने उन सभी समस्याओं के निराकरण कराने हेतु जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया एवं इन समस्याओं के जल्द निराकरण हेतु मांग जब की गईं।
जिस पर पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता शेख़ शकील,एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नेहाल खान ने इस पर गंभीरता लेकर कमल विहार की जितनी भी समस्या है उसके हल हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण,में समस्याओं से परेशान सैंकड़ों नागरिकों को साथ में जाकर उन सभी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख समस्या पूरे कमल विहार में सार्वजनिक गार्डन बनाए गए है किन्तु एक भी गार्डन विकसित एवं हरा भरा नहीं है, नागरिकों ने मांग रखी कि गार्डन में पेड़ पौधे लगाए जाएं, बच्चों के लिए झूले और फिसल पट्टी लगाए जाएं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुर्सी की व्यवस्था करते हुए गार्डन को सुव्यवस्थित ढ़ंग से सुसज्जित किया जाए। और खाली पड़े गार्डन की ज़मीनों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है उसे प्रमुख रूप से संज्ञान लेते हुए उन जगहों को कब्जा मुक्त कराया जाए,और कमल विहार में गार्डन के लिए जो जगह सुरक्षित की गई है उस जगह पर सार्वजानिक उद्यान का बोर्ड लगाने की भी मांग की गई ।

 


इसके अलावा अन्य अनेक समस्याओं से भी प्रतिनिधिमंडल ने आर डी ए के अध्यक्ष एवं अधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए यह बताया कि सभी सेक्टरों में सभी जगह बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट एवं पेय जल साफ सफाई जैसे बुनियादी व्यवस्था का अभाव है जिसकी जल्द उचित व्यवस्था की जाए साफ सफाई के अभाव में कमल विहार में कचरों का ढेर प्रतिदिन लग रहा है जिस पर RDA की ध्यान नहीं है और इसके उलट नगर निगम सिर्फ नगारिकों से संपत्ति कर,भवन निर्माण एवं नक्शा पास का कर जैसे विभिन्न कर राशि की वसूली की जा रही है।
आर डी ए के खाली पड़े बड़े प्लाट को सेल किए जाए और वह सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने आगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवासीय कॉलोनी जो कई सालों से जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को मरम्मत करने हेतु विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि बिल्डिंग की छत एवं दीवार जर्जर हालत में है, अंदर और बाहर के प्लास्टर गिर रहे है जिसको लेकर वहा के नागरिकों में काफ़ी आक्रोश है नगारिकों ने आगे यह भी कहा कि यदि जर्जर बिल्डिंग गिर जाती है तो पूरी जिम्मेदारी आर डी ए की होगी। पूरी कालोनी में जहां नालियां नहीं है वह गन्दे पानी की निकासी हेतु नालियां बनाने की मांग की इस पर आर डी ए अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए जल्द नालियां बनाने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि सभी बताई गई समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो सैंकड़ों नगारिकों के साथ आर डी ए का घेराव किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रमुख रूप से सुरेश साहू,जाहिर अहमद खान, बबला भाई, प्रणव वर्मा, फहीम खान, पुष्पा बुनकर, आलसी बाई, अर्पणा गुप्ता, रुकसाना खान, फरहत खान, प्रकाश सोनी, हुमायूं खान, सलमान खान,आदि अनेक लोग शामिल थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page