Home / छत्तीसगढ़ / *सरेआम गोलीकांड, 26 वर्षीय युवती की मौत*

*सरेआम गोलीकांड, 26 वर्षीय युवती की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सक्ती।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला मुख्यालय सक्ती से लगे विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जोगरा में शुक्रवार 26 जून को एक 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपितों ने युवती को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है तथा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page