Home / राजधानी / *रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 चोरी की वारदातें सुलझीं*

*रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 चोरी की वारदातें सुलझीं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। राजधानी में आवासीय कॉलोनियों के सूने मकानों और दोपहिया वाहनों को निशाना बनाने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने चोरी और नकबजनी के कुल आठ मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई दो एक्टिवा सहित करीब 4.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों का नाम आशुतोष सिंह उर्फ सूरज (22) और साहिल सोनकर (20) बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आशुतोष सिंह उर्फ सूरज (22) और साहिल सोनकर (20) को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। इससे पहले इसी गिरोह के सदस्य सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार कर करीब चार लाख रुपये का माल बरामद किया जा चुका है।

चोरी की बाइक से करते थे रेकी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर चोरी की दोपहिया वाहनों से शहर की कॉलोनियों में घूमते थे और सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरोह ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में पांच सूने मकानों में नकबजनी और तीन दोपहिया वाहनों की चोरी की थी। इनमें दो वाहन डीडी नगर और एक वाहन राखी थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था।

संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी के मामलों के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ी है। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से अब तक कुल 8.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया जा चुका है। इसमें सोने-चांदी के जेवरात, चोरी की तीन दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य सामान शामिल हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page