Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,युवती को अकेला देख कर चोर की बिगड़ी नियत… किया दुष्कर्म,शाजिया अली की रिपोर्ट*……

*बिलासपुर,युवती को अकेला देख कर चोर की बिगड़ी नियत… किया दुष्कर्म,शाजिया अली की रिपोर्ट*……

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। बिलासपुर जिले में एक फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रात के अंधेरे में घर के बालकनी से ऊपर चढ़कर मुंह पर गमछा बांधकर चोरी के नियत से घुसा था। जहां आरोपी युवती के रूम में जा घुसा और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने शुरू कर दिया। जिसके बाद युवती का गला दबाया और सिर को दीवार में भी पटक दिया। फिर उसके साथ जबरदस्ती उसकी इज्जत लूट ली। आरोपी युवती यह तक का नहीं रुका उसने युवती के हाथ में सोने की पहनी अंगूठी निकल कर भाग गया। घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 21 वर्षीय युवती अपने परिजन के साथ पांच मार्च को थाना आई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि चार मार्च की रात वह घर पर सो रही थी। तकरीबन तीन बजे एक अनजान युवक उसके कमरे में घुस आया। वह चेहरे पर गमछा लपेटे हुए था। उसने पहले मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे युवती घबरा गई।
दुष्कर्म के बाद सोने की अंगूठी लूट कर भाग निकला बदमाश युवक ने युवती की पिटाई करते हुए उसके साथ रेप किया। उसने धमकी भी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देगा। इस दौरान उसने युवती की सोने की अंगूठी भी लूट लिया और वारदात को अंजाम देकर भाग निकला।
युवती ने परिजन को बताई आपबीती इस घटना के बाद युवती दहशत में आ गई। उसने दूसरे दिन सुबह अपने परिजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
तीसरी आंख कैमरों की फुटेज से मिला सुराग इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलके आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। पता चला कि बदमाश चेहरे पर गमछा लपेट कर बालकनी में घुसा था। पुलिस ने लगभग 180 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले तब जाकर आरोपी का हुलिया स्पष्ट हुआ।
पुलिस को पता चला कि संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड का वीर सिंह उर्फ पंकज (36) अमेरी में रह रहा है। उसकी तलाश में पुलिस अमेरी पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखकर पंकज भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
वारदात में दोस्तों ने भी दी थी साथ पुलिस ने आरोपी वीर सिंह से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने बताया कि इस घटना में उसके दो दोस्त इमलीपारा निवासी विद्याभूषण बरेठ (29) और मंझवापारा निवासी अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ (34) भी शामिल थे। लिहाजा, पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर इन दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया।
घर और दुकानों के बाहर CCTV लगाने की अपील
घर में घुसकर युवती से मारपीट और दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इस मामले में आरोपी तक पहुंचने में CCTV कैमरे मददगार साबित हुए। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने घर और दुकान के अंदर और बाहर CCTV कैमरा जरूर लगाएं, ताकी अपराधियों की धरकपड़ में मदद मिले।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page