Home / छत्तीसगढ़ / *ऑयल शेड में D-1 चैनल गिरा, 3 मजदूर जख्मी*

*ऑयल शेड में D-1 चैनल गिरा, 3 मजदूर जख्मी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर चांपा।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ऑयल शेड में बुधवार देर रात हुए औद्योगिक हादसे में तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। कंपनी प्रबंधन के अनुसार रात करीब 11:30 बजे डी-1 चैनल अचानक गिर जाने से दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर किया गया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

तीनों घायलों को भिलाई किया गया रेफर

हादसे में गेंडूराम पटेल, गंगाप्रसाद पटेल और पंचराम यादव घायल हुए हैं। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। घटना के तुरंत बाद कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर कंपनी की एंबुलेंस से उन्हें जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई भेजा गया।

जांच के बाद स्पष्ट होगी दुर्घटना की वजह

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा डी-1 चैनल के अचानक गिरने से हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page