Home / राजधानी / *साय सरकार-UNICEF मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान*

*साय सरकार-UNICEF मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार यूनीसेफ के तकनीकी सहयोग से समन्वित रणनीति तैयार करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबंधित विभागों को संयुक्त और परिणामोन्मुख कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में यूनीसेफ की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने मुलाकात की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ माताएं और बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति विकास विभाग को यूनीसेफ के सहयोग से कार्ययोजना तैयार करने कहा, जिससे शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण में कमी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंथिया मैककैफ्रे का शाल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मैककैफ्रे ने यूनीसेफ के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रदेश में यूनीसेफ की प्रमुख सीमा कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page