Home / राजधानी / *29 जुलाई को दिल्ली दरबार में कांग्रेस की समीक्षा*

*29 जुलाई को दिल्ली दरबार में कांग्रेस की समीक्षा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक 29 जुलाई को नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज, विधानसभा के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने, कई जिलों में पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी पर होगी चर्चा

बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नकटी विस्थापन, कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। मानसून सत्र के बाद पार्टी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े कुछ अहम मुद्दों और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व दिशा-निर्देश दे सकता है। दीपक बैज और चरणदास महंत बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की चर्चाओं के बीच हो रही बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

29 जुलाई को दिल्ली में होने वाली समीक्षा बैठक को इन चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन की स्थिति, प्रदेश नेतृत्व और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page