Home / छत्तीसगढ़ / *रोड पर कचरा फेंकने वालों को अब पालिका का नोटिस,,मोहन तिवारी की रिपोर्ट*

*रोड पर कचरा फेंकने वालों को अब पालिका का नोटिस,,मोहन तिवारी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

भाटापारा,, सियासत दर्पण न्यूज़,,नगर पालिका परिषद भाटापारा शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देश पर सभापति सतीश तलरेजा की अगुवाई में शहर के प्रमुख नालों, नालियों की व्यापक सफाई का अभियान पूरा किया गया। अब सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को मजबूत, प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है।

सभापति सतीश तलरेजा की टीम ने अलग-अलग वार्डों में विशेष टीमें बनाई हैं। टीमें शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, नुक्कड़ों, संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी कर रही हैं। नागरिकों को कचरा गाड़ियों, रिक्शा-गाड़ियों में ही गीला, सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खुले में या सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों को मौके पर समझाइश दी जा रही है।

बार-बार समझाइश के बाद भी जो लोग नाली, सड़क, खाली भूखंडों में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आर्थिक जुर्माना वसूला जा रहा है। दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सभापति सतीश तलरेजा ने भाटापारा वासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता दीदियों, कचरा संग्राहकों को ही कचरा दें। कचरा सड़क, नालियों में न फेंकें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page