* विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा प्रबंधन प्रक्रिया की जाएगी। परीक्षा के लिए नियम, शर्ते एवं प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए नियम शर्ते पूरी संवेदनशीलता से निर्धारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी एवं उत्तरदायी हो, इस पर विशेष ध्यान देने कहा है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी चयन मंडल के क्रियान्वयन हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करने एवं एजेंसी निर्धारण करने अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध  नियम शर्ते तय करने में लोक सेवा आयोग से सहयोग लिया जाए। इसी तरह से एस.एस.सी. एवं यूपीएससी के नियम प्रक्रियाओं का अध्ययन अवश्य किया जाए। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित सूचना प्रौद्योगिकी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, चिप्स एवं सामान्य-प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,बिरगांव नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया गया है।…

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर*

    * विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर*

    *जंगल से आईएफएस तक: अजय गुप्ता की अद्भुत उपलब्धि*

    *जंगल से आईएफएस तक: अजय गुप्ता की अद्भुत उपलब्धि*

    *जगदलपुर में पशु कल्याण का अनूठा दृश्य, कुत्तों के स्वागत के साथ सेंटर उद्घाटन*

    *जगदलपुर में पशु कल्याण का अनूठा दृश्य, कुत्तों के स्वागत के साथ सेंटर उद्घाटन*

    *बीजापुर के जंगल में नक्सली बंकर मिला, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

    *बीजापुर के जंगल में नक्सली बंकर मिला, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

    *सरकारी कर्मचारियों के वेतन वसूली के नियम में बदलाव*

    *सरकारी कर्मचारियों के वेतन वसूली के नियम में बदलाव*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    You cannot copy content of this page