Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सक्रिय महिला माओवादी ‘पोडियम लक्ष्मी’ का समर्पण*

*छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सक्रिय महिला माओवादी ‘पोडियम लक्ष्मी’ का समर्पण*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाली महिला माओवादी की पहचान पोडियम लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है।

डीकेएसजेडसी की सदस्य रही लक्ष्मी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोडियम लक्ष्मी माओवादी संगठन की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की सदस्य रही है। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, महिला माओवादी संगठन की कई गतिविधियों में शामिल रही थी और सीमावर्ती इलाकों में उसकी सक्रिय भागीदारी मानी जाती थी।

पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लिया फैसला

पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार कमजोर हो रहे माओवादी नेटवर्क के बीच लक्ष्मी ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी सौंपी।

अधिकारियों का मानना है कि माओवादी संगठन के कमजोर पड़ने और पुनर्वास योजनाओं के प्रभाव से कई सदस्य अब मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page