Home / छत्तीसगढ़ / *सशक्त नारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कर्सिव हैंडराइटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न,, डॉ.शाहिना*

*सशक्त नारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कर्सिव हैंडराइटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न,, डॉ.शाहिना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ 98271-93215

सशक्त नारी फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

संस्था की संस्थापिका डॉ. शाहिना ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी छोटी-छोटी प्रतियोगिताएँ बच्चों के भीतर सीखने की रुचि, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

भिलाई/सियासत दर्पण न्यूज़, सशक्त नारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कर्सिव हैंडराइटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में बच्चों,युवाओं एवं महिलाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। केवल भिलाई-दुर्ग ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों एवं अनेक शहरों से प्रतिभागियों ने अपनी शानदार सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
डॉ. शाहिना ने सियासत दर्पण न्यूज़ को बताया कि
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में सुंदर लेखन (कर्सिव हैंडराइटिंग) के प्रति रुचि विकसित करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता को प्रतिभागियों का भरपूर उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में लिंग्वा स्पोकन के संस्थापक पूनम रावत एवं डी. रावत तथा उनके संस्थान के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही अंश ट्यूशन क्लासेज की मंजू यादव तथा बीजापुर से अमृता मंडावी का भी सराहनीय सहयोग रहा।

सशक्त नारी फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

संस्था की संस्थापिका डॉ. शाहिना ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी छोटी-छोटी प्रतियोगिताएँ बच्चों के भीतर सीखने की रुचि, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी हैंडराइटिंग केवल लेखन को आकर्षक नहीं बनाती, बल्कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति को भी प्रभावशाली बनाती है, जिससे परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करती हैं।

सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था की ओर से उन्हें ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

सशक्त नारी फाउंडेशन ने भविष्य में भी शिक्षा, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ी ऐसी रचनात्मक एवं प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

अंत में संस्था ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थानों एवं शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page