रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,हैदरी मस्जिद ट्रस्ट मोमिनपारा द्वारा हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर आज 04अगस्त को दोपहर 2:30 बजे मातमी जुलूस निकाला जायेगा|

मुतवल्ली हैदर अली ने बताया है कि मातमी जुलूस मोमिनपारा से प्रारंभ होकर हांडीपारा, आज़ाद चौक,आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज,जी.ई. रोड, होते हुए देर रात्रि में ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचेगा,जहाँ जुलूस का समापन होगा| जुलूस में बड़ी संख्या में अलमे मुबारक और ताज़िए शामिल होंगे।





