Home / राजधानी / *भुवंस स्कूल बस बनी काल, मासूम की जान गई*

*भुवंस स्कूल बस बनी काल, मासूम की जान गई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे विधानसभा अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास हुआ। यहां भुवंस स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक धलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। बस चालक और कंडक्टर से थाने में पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अंडरब्रिज के पास हुआ हादसा

विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास राजा देवार का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे भुवंस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान सर्विस रोड पर राजा देवार का 3 साल का बेटा मुन्ना अचानक बस की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने थाने का किया घेराव

हादसे के बाद गुस्साए परिजन और बस्ती के लोग बड़ी संख्या में विधानसभा थाना पहुंच गए। उन्होंने आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया।

परिजनों का कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

डायल-112 की टीम का क्विक रिस्पांस

विधानसभा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत के बाद डायल-112 में तैनात आरक्षक दीपक लहरे और चालक ने तत्परता दिखाते हुए शव को सुरक्षित मेकाहारा मर्चुरी पहुंचाया।

साथ ही भीड़ नियंत्रित कर कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। अफसरों ने डायल 112 में पदस्थ पुलिसकर्मी को ईनाम दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page