Home / छत्तीसगढ़ / *कोतवाली पुलिस का सघन सत्यापन अभियान*

*कोतवाली पुलिस का सघन सत्यापन अभियान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दूसरे राज्यों से आकर रह रहे मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की गई तथा उनका सत्यापन किया गया।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पांच अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। करीब 50 पुलिसकर्मियों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनारी, पुटपुरा, तिलई एवं धनवा सहित औद्योगिक क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के आसपास सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन के आसपास कार्यरत दूसरे राज्यों से आए लगभग 150 मजदूरों का सत्यापन किया गया।

पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों सहित 130 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ

ग्राम बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा में किराए के मकानों में रह रहे पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों सहित 130 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम लाया गया। यहां सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई और उनके आधार सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। भविष्य में अपराध नियंत्रण और पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके फिंगरप्रिंट भी लिए गए।

आगे भी लगातार चलाए जाएंगे अभियान : एसपी पांडेय

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून -व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाना को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page