Home / राजधानी / *गैस की टेंशन खत्म! रायपुर में 3 घंटे में मिलेगा सिलेंडर*

*गैस की टेंशन खत्म! रायपुर में 3 घंटे में मिलेगा सिलेंडर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) गैस की किल्लत से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को आईओसी ने तीन घंटे के भीतर दस केजी घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन की शुरुआत कर दी है इंदौर भोपाल के बाद छत्तीसगढ़ में रायपुर के आकाश गैस सर्विस में आईओसी के अधिकारियों ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।

10 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी (एफ़टीएल) सिलेंडर की यह सुविधा रायपुर शहर के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर आकाश गैस सर्विस, देवेंद्र नगर में शुरू हुई एवं गुरुवार से ये सुविधा रायपुर के अलावा भिलाई और दुर्ग शहर के सभी इंडेन वितरक के पास भी शुरू कर दी गई है।

3 घंटे के भीतर ग्राहक को इसकी डिलीवेरी मिलेगी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के मंडल एलपीजी प्रमुख मोहम्मद आमीन ने इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर और ग्रहकों की मौजूदगी में XTRALITE NOW सिलेंडर को रायपुर में लॉन्च किया गया। XTRALITE NOW सिलेंडर की प्रमुख खूबियों में से एक की यह कोम्पोजीट मटेरियल का होने के कारण वजन में हल्का एवं रसोईघर में जंग की परेशानी से मुक्त रहेगा तीन घंटे के भीतर ग्राहक को इसकी डिलीवेरी मिलेगी।

ये है सुरक्षा निधि ओर रिफिल चार्ज

दस किलो ग्राम के घरेलू सिलिंडरों को प्राप्त करने उपभोक्ताओं को 3186 रुपये सुरक्षा निधि एवं रिफिलिंग कीमत 1666.50 रुपये प्रति सिलिंडर निर्धारित की गई है।

सिर्फ पहचान पत्र पर तत्काल कनेक्शन

उपभोक्ताओं को दस किलो ग्राम के न्यू कनेक्शन के लिए कागजी प्रक्रिया की झंझट से भी मुक्ति दी गई है नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल पहचान पत्र देना होगा

ऐसे करें रजिस्टर

ग्राहक Indian Oil ONE app और इंडियन ऑयल की कस्टमर वेबसाइट के जरिए नए कनेक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते है और रिफिल बूक कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहाँ कि यह सर्विस इंडियन ऑयल के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिन्दा इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेटस के जरिए उपलब्ध होगी ।

इसमें कहा गया है कि यह सुविधा शहरी घरों, पेशेवरों, रिहायशी इलाकों और छोटे परिवारों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि उन्हें ज़्यादा सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता मिल सके। एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा, ग्राहक अपनी पसंद के समय पर डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं।

घरों के लिए नया ऑफ़र

नए कनेक्शन की कीमत ₹4852.50 (रेगुलेटर और होज़ पाइप की कीमत अलग से)
10-kg कम्पोजिट रिफिल की कीमत ₹1666.50

बुकिंग का नियम

फिलहाल, रायपुर में घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल बुक करने के लिए पिछली डिलीवरी की तारीख से कम से कम 25 दिनों का अंतर होना ज़रूरी है।
इसे शहरी घरों, पेशेवरों और छोटे परिवारों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
रायपुर में जो ग्राहक नया Xtralite कनेक्शन लेना चाहते हैं, उन्हें 10-kg वाले कम्पोजिट LPG सिलेंडर के लिए ₹4,852.5 देने होंगे। अगर ग्राहक रेगुलेटर भी लेना चाहते हैं, तो उन्हें ₹250 और GST अलग से देना होगा, और होज़पाइप की कीमत ₹190 है।
आज की तारीख में, Xtralite के तहत 10-kg वाले कम्पोजिट LPG सिलेंडर के एक रिफिल की कीमत 1666.50 रुपये है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page