Home / राजधानी / *अगले 2 दिन झमाझम बारिश, 4°C तक लुढ़केगा पारा*

*अगले 2 दिन झमाझम बारिश, 4°C तक लुढ़केगा पारा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिन मानसून एक्टिव रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरने का आसार।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और अगले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर आगे बढ़ेगा।

इसके असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 32.8°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6°C दर्ज किया गया।

रायपुर में बादल, बारिश के साथ गरज-चमक

रायपुर में आज (14 अगस्त) आसमान बादलों से घिरा रहने और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है।

ओवरऑल छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य बारिश

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक कुल 668.8 मिमी (26.3 इंच) बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिमी (28.9 इंच) होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब तक 65.6 मिमी (2.6 इंच) कम बारिश हुई है।

बारिश में कमी का स्तर -9 प्रतिशत है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की कुल बारिश अभी सामान्य श्रेणी में है।

नारायणपुर में सबसे ज्यादा बारिश

जिलेवार देखें तो नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1043.9 मिमी (41.1 इंच) बारिश दर्ज हुई है। यहां सामान्य बारिश 780.7 मिमी (30.7 इंच) है, यानी सामान्य से 34 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 948.2 मिमी (37.3 इंच), बीजापुर में 870.6 मिमी (34.3 इंच), जांजगीर में 857.3 मिमी (33.8 इंच) और महासमुंद में 835.6 मिमी (32.9 इंच) बारिश हुई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां सामान्य बारिश 598.2 मिमी (23.6 इंच) के मुकाबले 948.2 मिमी (37.3 इंच) बारिश दर्ज हुई। यानी बारिश 59 प्रतिशत ज्यादा रही। इसके बाद नारायणपुर में 34 प्रतिशत, मुंगेली में 32 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 28 प्रतिशत, महासमुंद में 26 प्रतिशत और जांजगीर में 24 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

सरगुजा में सबसे ज्यादा कमी

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी सरगुजा में 51 प्रतिशत है। यहां सामान्य 773.2 मिमी (30.4 इंच) के मुकाबले सिर्फ 379.6 मिमी (14.9 इंच) बारिश हुई है। इसके बाद जशपुर में 45 प्रतिशत, बेमेतरा में 40 प्रतिशत, कांकेर में 35 प्रतिशत, सूरजपुर में 22 प्रतिशत और बस्तर तथा कबीरधाम में 21-21 प्रतिशत कमी है।

रायपुर में सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा बारिश

राजधानी रायपुर में 13 अगस्त तक 727.8 मिमी (28.7 इंच) बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 641.9 मिमी (25.3 इंच) है। यानी 85.9 मिमी (3.4 इंच) ज्यादा बारिश हुई है और बारिश सामान्य से 13% अधिक है। प्रदेश के 33 जिलों में 20 जिले सामान्य बारिश की स्थिति में हैं, 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page