रायपुर शहर के हज़ारो लोगो ने बरसते पानी मे बहते हुए आंसू के साथ आदिल को मौदहापारा कब्रस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया,
रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,तीन दिनों तक SDRF और NDRF की टीमें गहरे पानी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
मृतक आदिल का शव पानी में उतराता हुआ देर रात दिखा।22 अगस्त शनिवार देर रात आखिरकार शव खुद पानी के ऊपर आ गया। घटना के बाद से परिजन लगातार मौके पर मौजूद थे और आदिल के मिलने का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, आदिल 19 अगस्त की शाम तीन दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लग गई और आदिल गहरे पानी मे डूब गया
इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजिउन
मोहम्मद यूनुस के बेटे मोहम्मद आदिल निवासी अफ़रोज़ बाग मौदहापारा जो मोहम्मद आसिफ़( बाबू ) के छोटे भाई थे,,उनका ब्लू वाटर में डूबने से इन्तक़ाल हो गया आज दिनांक 23 अगस्त दिन इतवार बाद नमाज़ जोहर दोपहर 2 बजे मौदहापारा कब्रिस्तान में हज़ारो लोगो ने बरसते पानी मे बहते हुए आंसू के साथ सुपुर्दे ख़ाक किया,सब की जुबान पर एक ही दुआ
अल्लाह पाक आदिल खान की मग़फ़िरत फरमाए प्यारे मेहबूब सल्लाहो अलैह वसल्लम के सदके ज़न्नत में आला से आला मक़ाम अता करे माँ बाप भाई बहन दोस्तो, रिश्तेदारों को सब्र अता करे,,आमीन
ब्लू वॉटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना के बाद ब्लू वॉटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित करने और पूरे इलाके में फेंसिंग कराने की बात कही गई है।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी ब्लू वॉटर क्षेत्र को प्रतिबंधित करने और सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने की जानकारी दी है। दोस्तों के बीच लगी तैरने की एक शर्त ने आदिल की जान ले ली।
परिवार तीन दिन से ज्यादा समय तक उसके शव के मिलने का इंतजार करता रहा। लंबी तलाश के बाद शव तो मिल गया, लेकिन हादसे ने ब्लू वॉटर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





