Home / राजधानी / *नौकरी के नाम पर 3.78 लाख की ठगी*

*नौकरी के नाम पर 3.78 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लोगों से 3.78 लाख रुपए की ठगी की गई है। छत्तीसगढ़ नगर निवासी टेलर धन्नू राम ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद केशरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि प्रमोद ने खुद को मंत्री और अधिकारियों का करीबी बताकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।

धन्नू राम ने पुलिस को बताया कि, साल 2023 में प्रमोद उनके घर के पास किराए से रहता था। वह अक्सर अधिकारियों के साथ उठना-बैठना और पहचान होने की बात करता था। इसी दौरान उसने राजस्व विभाग में भर्ती की जानकारी देते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया। धन्नू राम ने अपने साढ़ू के भांजे परमेश्वर मरकाम की नौकरी के लिए उससे संपर्क किया।

दस्तावेज लिए कवर्धा तहसील में कराया काम

शिकायत के मुताबिक, प्रमोद ने परमेश्वर के शैक्षणिक दस्तावेज लिए और नौकरी के लिए 2.50 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। परिवार ने पहले 20 हजार रुपए फोन-पे से उसके खाते में भेजे। इसके बाद 30 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ नगर में 2.10 लाख रुपए कैश दिए गए।

इसके बाद प्रमोद ने परमेश्वर को कवर्धा तहसील कार्यालय में काम दिलाने का दावा किया और अंग्रेजी में ज्वाइनिंग संबंधी पत्र भी दिया। परमेश्वर ने करीब 4 महीने वहां काम किया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। इससे परिवार को नौकरी के दावे पर शक हुआ।

दो युवकों से भी लिए 50-50 हजार

धन्नू राम के मुताबिक, प्रमोद ने उनके दो भांजे मिथुन मरकाम और अमित छेदाईया को शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों से 50-50 हजार रुपए, कुल एक लाख रुपए कैश लिए गए। इसके बाद वह नौकरी लगवाने की बात कहता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।

रकम लेने के बाद प्रमोद ने मोबाइल बंद कर दिया। संपर्क नहीं होने पर धन्नू राम ने टिकरापारा थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर पैसों के लेन-देन, दस्तावेज और आरोपी के संपर्कों की जांच शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page