*गुढ़ियारी में पत्नी का गला दबाकर की हत्या,पीएम रिपोर्ट से सामने आई पति की ये खौफनाक करतूत*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में दो माह बाद पति पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना सामने आया। आरोपित पति पर हत्या के अलावा साक्ष्य छुपाने सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर, 2023 को इलाज के दौरान रचना शर्मा की मौत हो गई थी। जांच के दौरान मृतका के पति प्रशांत शर्मा ने पुलिस को बयान में बताया 19 नवंबर को रात करीब 20.30 बजे उसके और मृतका के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें मृतका को वह थप्पड़ मारना और टीवी, मृतिका का मोबाइल तोड़ना स्वीकार किया है। इसके बाद रचना शर्मा रात 9.30 बजे फंखे से लटक गई थी। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए। प्रकरण संदेहास्पद होने से महिला के शव का पीएम आंबेडकर में कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टर ने मृतका के शरीर में कई खरोंच और चोट का उल्लेख किया है। पति ने विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फंदे से लटका दिया। रचना शर्मा और प्रशांत शर्मा का विवाह सन 2018 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुआ था। विवाह के एक साल बाद ही रचना को ससुराल में उसका पति प्रशांत शर्मा दहेज कम लाई है कहकर लड़ाई-झगड़ा करता था, जिसके कारण रचना शर्मा परेशान रहती थी। 2021 में रचना अपनी बड़ी बहन सुषमा के पास रहने चली गई थी जो दो तीन माह रहने के बाद अपने मायके जगदलपुर पिता के पास रहने चली गई। वहां करीब छह माह रहने के बाद प्रशांत के लेने जाने और अपने खराब व्यवहार के लिए माफी मांगने, दोबारा गलती नहीं करने कहने पर रचना को लेकर आ गया। तीन महीने बाद फिर वह दहेज को लेकर विवाद करने लगा। घटना के दिन भी उसी बात पर विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। पुलिस को मर्ग जांच दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था, जिसमें मृतका के कमरे में मृतका की चूड़ियां और मंगलसूत्र टूटा हुआ मिला। घटनास्थल में संघर्ष के निशान थे। नारियल तेल को कमरे की फर्श पर बिखराया गया था, ताकि वह अपने पति प्रशांत का प्रतिरोध न कर सके।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page