Home / छत्तीसगढ़ / *स्कूटी के उड़े परखच्चे, छात्रा को बस ने 20 मीटर घसीटा*

*स्कूटी के उड़े परखच्चे, छात्रा को बस ने 20 मीटर घसीटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कांकेर । (सियासत दर्पण न्यूज़) हाइवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार यात्री बसें हादसों को जन्म दे रही हैं। मंगलवार दोपहर रायपुर की ओर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस ने गोविंदपुर में एक मेडिकल छात्रा को टक्कर मार दी। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि अचानक सामने आई छात्रा को देख चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।

स्कूटी को 20 मीटर तक घसीटते ले गई। अच्छा हुआ कि टक्कर के बाद छात्रा दूर फेंकी गई। इससे बड़ी अनहोनी टल गई। मंगलवार, 22 सितंबर की घटना का कारण भी टाइमिंग फेल होना है। जगदलपुर से रायपुर के लिए सवारी लेकर निकली दुबे ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 ईए 4482) का कांकेर नए बसस्टैंड पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे है। बुकिंग एजेंट के अनुसार बस समय पर आई। 2 बजकर 5 मिनट पर बसस्टैंड से रवाना हो गई।

बस को चारामा 2.30 बजे पहुंचना था। कांकेर में ही सवारी बैठाती रही।

मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा : मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने घटनास्थल पर जमा होकर हंगामा खड़ा कर दिया। वे चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने चालक और परिचालक को तत्काल मौके से हटा दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page