Home / छत्तीसगढ़ / *पेड़ गिराकर राहगीरों को बनाया बंधक, फिर की लूट*

*पेड़ गिराकर राहगीरों को बनाया बंधक, फिर की लूट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर पाली : (सियासत दर्पण न्यूज़) लगभग तीन किलोमीटर दूर बगमडु-पाली कच्चे वन मार्ग पर सोमवार देर रात बदमाशों ने पेड़ की शाखा गिराकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को घेरकर मारपीट और लूटपाट की। बदमाशों ने एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को पाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बगमडु निवासी अशोक सिंह (32) सोमवार रात काम से लौटकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में सड़क पर पेड़ की बड़ी शाखा गिरी होने के कारण उसने बाइक रोक दी।

इसी दौरान जंगल में छिपे तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। लूटपाट का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसे वहीं छोड़ दिया। कुछ देर बाद इसी रास्ते से बगमडु निवासी संतोष कुमार और हर प्रसाद (35) बाइक से पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें भी घेर लिया और मारपीट कर लूटपाट की।

दोनों किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अशोक घायल हालत में मिला। उसे तत्काल पाली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रात में ही वन क्षेत्र में पहुंचकर तलाश की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page