Home / राजधानी / *CRPF में 521 पदों पर भर्ती*

*CRPF में 521 पदों पर भर्ती*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत 22 खेल शामिल हैं।

हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद हैं। हेड कांस्टेबल (GD) के लिए वेतन 25,500 से 81,100 रुपए तक है। वहीं, कांस्टेबल (GD) को 21,700 से 69,100 रुपए तक वेतन मिलेगा।उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अधिकतम 5 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

चयन में नहीं होगी लिखित परीक्षा

उम्मीदवारों का चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं पास जरूरी

हेड कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो या नेशनल गेम्स में राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश की ओर से हिस्सा लिया हो।

IOA के नेशनल गेम्स में मेडल या कम से कम तीसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पूर्व सैनिकों के लिए सेना की निर्धारित योग्यता मान्य होगी

कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होना जरूरी

कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया हो। नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल या तीसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से मेडल या तीसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page