Home / छत्तीसगढ़ / *रायगढ़ में बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत*

*रायगढ़ में बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके अंदर भी भारी नुकसान हुआ। हादसे में बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page