Home / राजधानी / *देशभर के युवा इनोवेटर्स का रायपुर में जमावड़ा*

*देशभर के युवा इनोवेटर्स का रायपुर में जमावड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्यपाल रामेन डेका 28 सितंबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CBPS) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से यह केंद्र तैयार किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे।

दो एकड़ क्षेत्र में विकसित इस केंद्र में जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां हाईटेक प्रयोगशालाएं, BSL-3 सुविधा, एनालिटिकल और टेस्टिंग सुविधाएं, किट एवं तकनीक विकास इकाइयां, वेस्ट ट्रीटमेंट सिस्टम और को-वर्किंग व इनक्यूबेशन स्पेस बनाए गए हैं।

स्टार्टअप को तकनीक बदलने में मिलेगी मदद

केंद्र का उद्देश्य ‘लैब से टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से उद्यम’ की दिशा में काम करना है। एग्री-बायोटेक्नोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर, बायोकंट्रोल एजेंट्स, हेल्थ एवं डायग्नोस्टिक्स, फूड और पर्यावरणीय जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को लैब सुविधा, प्रशिक्षण, मेंटरिंग, परीक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

केंद्र युवा वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, नए स्नातकों और उभरते उद्यमियों को बायोटेक्नोलॉजी आधारित विचारों पर काम करने का अवसर देगा। यहां वे अपने आइडिया को उत्पाद, तकनीक और उद्यम में बदलने के लिए जरूरी सुविधाएं और मार्गदर्शन ले सकेंगे।

28 से 30 सितंबर तक यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

कृषि मंडपम, रायपुर में 28 से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026 होगा। इसमें देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी, नवाचारकर्ता, शोधकर्ता, विद्यार्थी, निवेशक और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, स्टार्टअप पिचिंग और नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page