Home / राजधानी / *रायपुर,, पत्नी और 2 मासूम बच्चों का कातिल मेकाहारा के आईसीयू में*

*रायपुर,, पत्नी और 2 मासूम बच्चों का कातिल मेकाहारा के आईसीयू में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,माना थाना इलाके के डूमरतराई, साहू पारा में हुए तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी की जान ली थी. आरोपी जब पत्नी पर चाकू से जानलेवा वार कर रहा था, उस वक्त मां को बचाने के दोनों बेटे पहुंचे. इस बात से नाराज होकर पिता ने दोनों बेटों का भी कत्ल कर दिया. पति को शक था कि उसकी पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं है. चरित्र शंका के चलते ही आरोपी पति ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी जख्मी कर लिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी पति का स्टेटमेंट नहीं ले पाई है. तबीयत में सुधार होते ही पुलिस आरोपी का स्टेटमेंट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा
माना थाना प्रभारी जितेंद्र डहरिया ने कहा, “आरोपी पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका किया करता था. इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था. वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. बीच बचाव करने आए बच्चों पर भी वार कर बैठा.”

मामला माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई का है। आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू (34) के रूप में हुई है। वह जिला बालोद का रहने वाला है और डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते उसने हत्या की है।

डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था परिवार। –
डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था परिवार।

घटना सामने आने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़। –
घटना सामने आने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़।
बताया जा रहा है कि चरित्र शंका में पति ने वारदात को अंजाम दिया है। –
बताया जा रहा है कि चरित्र शंका में पति ने वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी भुनेश्वर साहू को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद पर किया वार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भुनेश्वर साहू ने रात 1:30 बजे विवाद के बाद पहले पत्नी खिलेश्वरी साहू पर हमला किया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर हमला किया। तीनों की मौत के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार किए।

पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। माना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला की हालत बेहद गंभीर थी। वहीं पति भी घायल हालत में पड़ा हुआ था। पत्नी को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चरित्र शंका के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
चरित्र शंका के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। (पत्नी खिलेश्वरी साहू की फाइल फोटो)
सब्जी मंडी में काम करते थे पति-पत्नी

पुलिस ने बताया का परिवार करीब 2 साल पहले किराए के मकान में रहने आया था। पति और पत्नी दोनों सब्जी मंडी में काम करते थे। 2 महीने पहले पति ने काम छोड़ दिया था। पड़ोसियों के मुताबिक चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी

पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज जारी है। जबकि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है. आईसीयू में उसका इलाज जारी हैै. पति की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थिति में सुधार होने के बाद उसका स्टेटमेंट लिया जाएगा:जितेंद्र डहरिया, जांच अधिकारी, माना थाना

आरोपी का आए दिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था. दोनों बच्चों और महिला की बॉडी का पोस्टमार्टम हो चुका है. माना थाना पुलिस ने बताया कि वारदात 27 तारीख के दिन दोपहर 1 बजे से 1 बजकर 30 मिनट के बीच हुई थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चे मृत मिले और महिला ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page