Home / राजधानी / *रायपुर में प्राइवेट बिल्डर्स के ठिकानों पर GST का छापा*

*रायपुर में प्राइवेट बिल्डर्स के ठिकानों पर GST का छापा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में GST विभाग ने प्राइवेट बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग की टीम अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, GST विभाग को बिल्डर्स की तरफ से टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने संबंधित ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के लिए GST विभाग के 7 अधिकारी पहुंचे हैं।

चौबे कॉलोनी और आमानाका में भी जांच

GST टीम ने चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र स्थित रेसिडेंशियल्स में भी कार्रवाई की है। टीम यहां बिल्डर्स के दस्तावेज, लेन-देन और GST से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले।

इसी के साथ मेग्नेटो मॉल समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और बोगस बिल मिलने की जानकारी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।अधिकारियों की टीम इन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

फिलहा कार्रवाई जारी

फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की GST चोरी का मामला सामने आया है। किन लोगों या कंपनियों की इसमें भूमिका है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page