Home / National / *खगड़िया में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बाराती की मौत*

*खगड़िया में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बाराती की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

खगड़िया। (सियासत दर्पण न्यूज़) बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार और ट्रैक्टर के बीच हुयी टक्कर में आठ बाारती की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग चौथम थाना क्षेत्र के मोहनपुर धमारा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 31 पर कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार आठ लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अमन कुमार (19),मोनू कुमार (11),अंशु कुमार (22), गौतम कुमार (10), प्रकाश सिंह (60),बंटी कुमार (22), पलटू ठाकुर (65) और दिलो कुमार ( 05) के रूप में की गयी है। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page