Home / राजधानी / *क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी*

*क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी की गई है। आजाद चौक थाना पुलिस ने समता कॉलोनी निवासी चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर रेशमी गुप्ता और सुरेश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

डॉक्टर से ₹25.66 लाख की धोखाधड़ी

आरोप है कि दोनों ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर शुरुआती निवेश में फायदा दिखाकर भरोसा जीता और बाद में अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई के माध्यम से कुल 25 लाख 66 हजार 900 रुपये जमा करा लिए। रकम निकालने की कोशिश करने पर आरोपितों ने उसे रोक दिया और वेरिफिकेशन चैनल फीस के नाम पर और रकम मांगने लगे।

फेसबुक के जरिए हुई पहचान

मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2026 में फेसबुक के माध्यम से रेशमी गुप्ता नाम की युवती से संपर्क हुआ था। उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का प्लान बताते हुए अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद उसने अपने सीनियर सुरेश चौहान से संपर्क कराया। सुरेश ने शिकायतकर्ता को सिनचेन नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत कराया। यहां शुरुआती ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाया गया। साथ ही बाइनेंस ट्रेडिंग ऐप पर भी खाता बनवाकर कुछ रकम भारतीय मुद्रा में लाभ के रूप में दिखाई गई।

फर्जी आरबीआई पत्र भेजकर मांगी वेरिफिकेशन फीस

शिकायत के अनुसार मुनाफा लगातार बढ़ता हुआ दिखने पर राकेश ने और रकम निवेश कर दी। 22 सितंबर को जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी रोक दी गई। इसके बाद बताया गया कि राशि निकालने के लिए आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार वेरिफिकेशन चैनल फीस जमा करनी होगी।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page