Home / राजधानी / *नशे की 2100 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार*

*नशे की 2100 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में नशे की दवा नाइट्राजेपम की 2,100 गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद असजद (30) महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उसके बैग से मिली गोलियों की कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने गोलियां ओडिशा से लाने की बात कही। पुलिस को आरोपी के पास गोलियों को रखने और बेचने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद डीडी नगर थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ग्राहक तलाशने की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस को सूचना मिली थी कि महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद असजद (30) बताया। वह डंगनिया इलाके की शांति विहार कॉलोनी का रहने वाला है। बैग की तलाशी लेने पर नाइट्राजेपम की 2,100 टैबलेट मिलीं। पुलिस के मुताबिक, इनकी कीमत करीब 8.40 लाख रुपए है। आरोपी के पास टैबलेट रखने और बेचने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डीडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 670/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) में केस दर्ज किया है।

सप्लाई करने वालों की तलाश जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर टैबलेट के स्रोत, परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि टैबलेट किससे खरीदी गई थीं और आगे किन लोगों तक पहुंचाई जानी थीं। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में नशे के मामलों में अब तक 207 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 94 मामलों में 207 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन मामलों में गांजा, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, एमडीएमए, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री और अन्य संपत्तियों की कुल कीमत 7.19 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page