Home / राजधानी / *चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार*

*चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक गुरुवार को चौक स्थित ICICI बैंक के सामने हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था।

सूचना मिलने पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पूछताछ में बताई पहचान

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आदित्य दास मानिकपुरी (18) के रूप में हुई है। वह रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र के बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर का निवासी है। उसके पिता का नाम टुकेश दास मानिकपुरी है।

पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को जय स्तंभ चौक स्थित ICICI बैंक के सामने से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया गया है। मामले में गोलबाजार थाने में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में केस दर्ज किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page