*रायपुर,भाजपा विपक्ष को ख़त्म करने के लिए उनके नेताओं को जेल में डाल रही है – प्रियंका शुक्ला, प्रदेश सचिव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी आदमी पार्टी का प्रदर्शन

रायपुर के अंबेडकर चौक पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को रायपुर के अंबेडकर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रायपुर के साथ साथ कई अन्य ज़िलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और ED के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है। क्योंकि भाजपा की की विदाई निश्चित हो चुकी है। झूठे केस में 2 साल से सत्येंद्र जैन को और डेढ़ साल से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रखा है। अब उसी झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन भाजपा पिछले 2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड करा चुकी है, डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी हुई है 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए।

उन्होंने कहा सुप्रीम ने भी इस केस में कहा है कि 4 दिन भी ये केस नहीं चल पाएगा। भाजपा को पता है मोदी को हटाने का काम अरविंद केजरीवाल ही करेगा। इसलिए आज अरविंद केजरीवाल को चुनाव-प्रचार से रोकना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल पर दबाव डालकर इंडिया गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं और न ही इनके सामने झुकने वाले हैं।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा जिनको कोयला चोर बताते थे पीएम मोदी ने उनसे हज़ारों-करोड़ रुपए लिए और अगले दिन उनको टेंडर भी दे दिया। अब इनके सारे रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं। मीडिया में इलेक्टोरल बॉन्ड की बात ना चले इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया। भाजपा के कहने पर ईडी ने एक और अलग से नोटिस दिया जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट में गए। हाईकोर्ट ने ईडी से नोटिस का जवाब मांगा था, जिसका जवाब इनके पास नहीं है। हाईकोर्ट कहीं स्टे ना कर दे रातों रात गिरफ्तार कर लिया। हमें भारत के संविधान और न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि जीत सच्चाई की होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गाय के मांस बेचने वालों से चंदा लिया है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिन्होंने किसी को भी नहीं छोड़ा। भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करेंगे। भाजपा हिंदुस्तान के इतिहास सबसे भ्रष्ट, वोट चोर और संविधान को खत्म करने वाली पार्टी है।

प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि ये तानाशाही सरकार चला रहे हैं क्योंकि इनको पता है कि ये लोकतंत्र में टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस दिया था कि 22 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करें, कि आखिर क्यों पूछताछ करना चाहते हैं? लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन न करते हुए, वहां पर जवाब देने की बजाय 2 घंटे के अंदर जो गिरफ्तारी हुई है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा डरी हुई है। 400 पार का नारा जरूर देती है, लेकिन इनको डर है कहीं 40 भी पार होगी या नहीं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि कोड ऑफ़ कंडक्ट लगने के बाद सरकारी संस्थानों से सरकार का शिकंजा हट जाता है। लेकिन इसके बाद भी ईडी जैसी एजेंसी पॉलिटिकल इशारे पर काम कर रही है, इसका मतलब हम स्वस्थ लोकतंत्र में नहीं हैं। हम तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर वह सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाएंगे तो यह भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्लियर मैसेज है कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कर दिया? एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। उसके बावजूद भी हमारे नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसका जवाब लोग अपने वोट के जरिए देंगे। अब सबके सामने स्पष्ट हो गया है कि घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है।‌ जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र को कंप्रोमाइज करने की कोशिश है। लेकिन हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है और हम कानून व्यवस्था पर विश्वास करने वाले लोग हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page