Home / Sports / *टिर्की ने श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर दी बधाई*

*टिर्की ने श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर दी बधाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने दिग्गज गोलकीपर पी आर श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अभुवन और दृष्टिकोण का युवा खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। दिलीप टिर्की ने कहा, “ पीआर श्रीजेश को एफआईएच के साथ ऐसी भूमिका निभाते हुए देखना खुशी की बात है जो हॉकी खिलाड़ियों के जीवन पर सीधे प्रभाव डालेगी। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के पास दुनिया भर में हॉकी स्टिक उठाने वाले एथलीटों की बेहतरी के लिए सलाह देने का अनुभव और दृष्टिकोण होगा। हम इस भूमिका में श्रीजेश का युवाओं पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हैं।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page