*रूसी आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93*

मॉस्को ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है जबकि 145 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रूसी जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आतंकवादी हमले में मरने वालों संख्या 93 पहुंच गयी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की। रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है। आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

  • Related Posts

    *अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका: क्यों बना ‘शांतिदूत’?*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के ऐतिहासिक युद्धविराम ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।…

    *ईरान युद्ध के असर: पाकिस्तान में आज रात से लॉकडाउन लागू*

    नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्य पूर्व में जारी तनाव और बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने देशभर में ऊर्जा बचत के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर में ‘मैरिज स्कैम’: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी*

    *रायपुर में ‘मैरिज स्कैम’: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी*

    *मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की याचिका खारिज, ट्रायल दंतेवाड़ा में होगा*

    *मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की याचिका खारिज, ट्रायल दंतेवाड़ा में होगा*

    *रायपुर में विदेशी युवतियों की हिरासत: कोर्ट ने केंद्र और राज्य से मांगा जवाब*

    *रायपुर में विदेशी युवतियों की हिरासत: कोर्ट ने केंद्र और राज्य से मांगा जवाब*

    *पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’*

    *पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’*

    You cannot copy content of this page