*आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की बढ़ी चिंता*

नई दिल्ली।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कांग्रेस पार्टी को लगातार कई झटके लग रहे हैं। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग के ताजा नोटिस में कांग्रेस से वित्त वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि टैक्स के तौर पर जुर्माना और ब्याज के साथ मांगी गई है। आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस नोटिस से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है। जानकारों की राय है कि टैक्स की ये राशि में अभी और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आयकर विभाग अभी कांग्रेस की वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक की आय का पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस की इस संबंध में एक याचिका को खारिज कर दिया था। कांग्रेस ने आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उसके खिलाफ 4 साल के लिए टैक्स के पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई शुरू करने के खिलाफ याचिका लगाई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। कांग्रेस की ऐसी कई याचिकाएं हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है। इन याचिकाओं में कांग्रेस ने वर्ष 2014 से 2017 तक कर पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई शुरू करने का विरोध किया था। तब हाईकोर्ट ने कहा था कि आयकर विभाग ने इस कार्रवाई के लिए प्रथम दृष्टया प्राप्त सबूत पेश किए हैं।

  • Related Posts

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे; अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र मथुरा,, सियासत दर्पण न्यूज,बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले…

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुविधा: रायपुर के गांवों में ही होगी 64 तरह की जांच, रिपोर्ट मोबाइल पर*

    *विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुविधा: रायपुर के गांवों में ही होगी 64 तरह की जांच, रिपोर्ट मोबाइल पर*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी डॉक्टरों को पीजी हेतु तीन साल की छुट्टी का प्रावधान, 2025 से पहले वालों को नहीं मिलेगा लाभ*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी डॉक्टरों को पीजी हेतु तीन साल की छुट्टी का प्रावधान, 2025 से पहले वालों को नहीं मिलेगा लाभ*

    *भाई ने खाया बहन का मुआवजा, महिला और मासूम फंसे फर्जी मामले में*

    *भाई ने खाया बहन का मुआवजा, महिला और मासूम फंसे फर्जी मामले में*

    *बस्तर के विकास को लेकर सीएम साय की पीएम मोदी से अहम बैठक*

    *बस्तर के विकास को लेकर सीएम साय की पीएम मोदी से अहम बैठक*

    *जग्गी हत्याकांड: होटल ग्रीन पार्क में रची गई मौत की साजिश*

    *जग्गी हत्याकांड: होटल ग्रीन पार्क में रची गई मौत की साजिश*

    *बिलासपुर में IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, महापौर के भतीजे विशाल विधानी गिरफ्तार*

    *बिलासपुर में IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, महापौर के भतीजे विशाल विधानी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page