*बिलासपुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जगदीश कौशिक का तुड़वाया अनशन*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ता ने आमरण अनशन शुरू कर दी। कई नेताओं ने कार्यकर्ता को मनाने की कोशिश की। दो दिन तक चले मानमनौव्वल के बाद जिला अध्यक्ष ने अनशन तोड़ने के लिए कार्यकर्ता को मना लिया। शुक्रवार की सुबह जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ता को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। बिल्हा क्षेत्र के कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे। बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बिलासपुर लोकसभा के लिए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दे दिया। सूची जारी होने के बाद जगदीश कौशिक ने विरोध करते हुए कांग्रेस भवन के सामने आमरण अनशन शुरू कर दी। इसकी जानकारी लगते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जगदीश कौशिक को समझाईश दी। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की। इसमें वे सफल नहीं हो सके। शुक्रवार को जगदीश कौशिक की पत्नी और बच्चे भी उनका समर्थन करने कांग्रेस भवन पहुंच गए। इधर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी लगातार उन्हें मनाने की कोशिश में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह ही जिला अध्यक्ष ने उन्हें मना लिया। इसके बाद जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को भी कांग्रेस भवन बुलाकर जगदीश कौशिक से मुलाकात कराई।

  • Related Posts

    *बिलासपुर,,ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…*

    बिलासपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे…

    *शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में पेड़ों की कटाई जीवन अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी,,शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*!

    शाज़िया अली खान की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ – शिक्षा संस्थानों में पेड़ लगाने और उनके महत्व पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा दिया जाना पुरानी शिक्षा नीतियों का हिस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page