*संतोष पांडेय ने राजनांदगांव सीट से भरा पर्चा, सीएम साय ने किया जीत का दावा*

राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संतोष पांडेय ने अपना नामांंकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक्‍त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह सहित दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने संतोष पांडेय की जीत का दावा किया। सीएम साय ने कहा, आज राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से संतोष पांडेय ने पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वे आने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। नामांकन से पहले सीएम साय ने शिवनाथ वाटिका में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पांच साल पहले मौका दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को लूट लिया। छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया। आज वही ठगेश राजनांदगांव लोकसभा के चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम कुछ नहीं है। केवल गाली देना जानते है। दो दिन पहले इसी राजनांदगांव में कांग्रेस की चुनावी सभा हुई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी से मारने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन माह 20 दिन में ही भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में मोदी के गारंटी को पूरा करने का काम कर लिया है। प्रदेश की सरकार सांय सांय काम कर रही है, जिसे देख कर कांग्रेसियों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए आंय बांए बात कर रहे है। सभा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और किरण देव ने भी संबोधित किया। जिसके बाद शहर में रैली निकाली गई है। बतादें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान होंगे।

  • Related Posts

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,7 अप्रैल। स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 अप्रैल को स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली…

    *बिलासपुर में अप्रत्याशित गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में टूट सकता है 10 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड*

    बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur Weather Update) में इस बार अप्रैल का महीना अग्निपरीक्षा जैसा साबित होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Warning) के प्रारंभिक रुझान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page