*300 से अधिक तांबों के सिक्कों के साथ जमीन के 20 फीट नीचे बौद्धधर्म के स्तूप मिले रीवा में*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के नजदीक रीवा गांव में पुरातत्व विभाग के द्वारा की जा रही खोदाई में कुषाण कालीन (पहली से तीसरी शताब्दी तक की अवधि) के 300 से अधिक तांबों के सिक्कों के साथ जमीन के 20 फीट नीचे बौद्धधर्म के स्तूप मिले हैं। इसके अलावा खोदाई में शिव मघ, विजय मघ, यम मघ जैसे सामान भी मिल रहे हैं। इस पर एक ओर हाथी बना है और दूसरी ओर ब्राह्मणी लिखा है। रीवा में वर्ष 2018 में उत्खनन की शुरुआत में ही कुषाण काल, कलचुरि और पांडुवंश के पुराने धरोहर मिलने लगे थे। अब नए राजवंश मघवंशी होने के प्रमाण मिल रहे हैं। अर्थात यह उत्खनन स्थल लगभग छठवीं सदी के प्रशासनिक और व्यापारिक स्थल के रूप में विकसित है। इसके साथ मघवंशी काल के तांबे के सैकड़ों सिक्के खोदाई के दौरान मिले हैं। पुरातत्व विशेषज्ञों का कहना है कि अभी खोदाई में जो चीजें निकलकर सामने आ रही है, उनसे प्रतीत होता है कि रीवा एक व्यापारिक केंद्र हुआ करता था। उसी आधार पर अब यहां खोदाई कर अन्य चीजें निकाली जा रही हैं। पुरातत्व विभाग के उप संचालक डा. व्रिश्वोत्तम साहू ने बताया कि खोदाई में हड़प्पा संस्कृति के समकालीन मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं। संभावना है कि यह एक हजार ईसा पूर्व के हैं। साथ ही खोदाई में एक कुआं भी मिला है, जिसकी गोलाई तीन मीटर की है। उन्होंने बताया कि जो सिक्के मिले हैं, उन पर शोध किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ में एक नए राजवंश के शामिल होने का संकेत देता है, क्योंकि मघवंश का उल्लेख वायु पुराण में मिलता है। उत्खनन विभाग के संचालक प्रताप पारख ने कहा, रीवा में कुल 55 एकड़ में खोदाई करने का है। अभी मात्र पांच एकड़ में हुआ है। यह खोदाई 10 साल तक चल सकती है। खोदाई में कई चीजें मिल रही हैं। उसको देखते हुए रीवागढ़ छत्तीसगढ़ का पहला प्राचीन शहर हो सकता है।

  • Related Posts

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,7 अप्रैल। स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 अप्रैल को स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली…

    *बिलासपुर में अप्रत्याशित गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में टूट सकता है 10 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड*

    बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur Weather Update) में इस बार अप्रैल का महीना अग्निपरीक्षा जैसा साबित होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Warning) के प्रारंभिक रुझान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page