Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,अत्यंत आधुनिक तकनीकी से बना बर्जेस अंग्रेजी का नया परिसर आज होगा उद्घाटन,जावेद खान की रिपोर्ट*

*बिलासपुर,अत्यंत आधुनिक तकनीकी से बना बर्जेस अंग्रेजी का नया परिसर आज होगा उद्घाटन,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ । बर्जेस अंग्रेजी शाला शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है इसी कड़ी में शिक्षा के उत्तरोत्तर विकास के लिए इस वर्ष प्री नर्सरी , नर्सरी , के जी 1 , के जी 2 के लिए अत्यंत आधुनिक शिक्षा पद्धति से तैयार सेटअप का विधिवत उद्घाटन सी एन आई के मॉडरेटर द मोस्ट रेव्ह. बी के नायक जी के मुख्य अतिथि के हाथो होगा ।


शाला की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने बताया कि शाला को आज 50 वर्ष से अधिक समय हो गया है इस शाला ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आई ए एस , आई पी एस , जज, डॉक्टर , वकील और सफल बिजनेस मेन दिए है वही आज आवश्यकतानुसार शिक्षा के स्वरूप में नर्सरी से बदलाव कर आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाओं का निर्माण किया गया है जिसमे फुली ए सी क्लासरूम ,झूले, इंडोर आउट डोर प्ले स्टेशन, आदि शामिल है ।
इस समारोह में विशेष रूप से मॉडरेटर एपिस्कोपल कमिश्नरी ऑफ़ छत्तीसगढ़ डायोसिस द राइट रेव्ह. एस के नंदा जी मुख्य अतिथि हो होंगे वही अध्यक्षता भोपाल डायोसिस के बिशप
द रेव्ह. मनोज चरण जी करेंगे ।
इनके अलावा विशेष रूप से डॉक्टर लालबहादुर कामले , मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री राकेश छत्री सिनोट एक्जीक्यूटिव मेंबर , रेव्ह. श्रीनिवास चोपड़े सिनोट एक्जीक्यूटिव मेंबर,श्री प्रांजल मसीह डायरेक्टर ऑफ पब्लिक रीलेशन सिनोट,श्री जोशुआ रतनाम कोषाध्यक्ष जॉन विलसन सोसाइटी, श्री नितीन लॉरेंस उपाध्यक्ष सी डी बी ई, रेव्ह. समीर फ्रेंकलिन वाइस प्रेसिडेंट सी जी डायोसिस, श्री जयदीप रॉबिंसन सचिव सी डी बी ई होंगे ।
शाला की प्रिंसिपल ने बताया कि यह आयोजन 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा जिसमें सभी पालकगण आमंत्रित हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page