Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *राज्य स्तरीय कैडेट, जुनियर, अन्डर 21 व सिनियर कराते प्रतियोगिता में बिलासपुर को लगा 5 गोल्ड मेडल,जावेद खान की रिपोर्ट*

*राज्य स्तरीय कैडेट, जुनियर, अन्डर 21 व सिनियर कराते प्रतियोगिता में बिलासपुर को लगा 5 गोल्ड मेडल,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पहली बार बिलासपुर जिले के 5 कराते खिलाड़ी कराते खेल के मुख्य फेडरेशन कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व यह बिलासपुर वासियों और खेल प्रेमियों के लिए गौरवान्वित पल

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/ कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कैडेट, जुनियर, अन्डर 21 व सिनियर कराते प्रतियोगिता का चयन दुर्ग के सेक्टर 9 महिला महाविद्यालय दुर्ग ऑडिटोरियम हाल में हुआ जिसमें बिलासपुर जिले से 30 खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वजन वर्ग में हिस्सा लिएं यहां से सभी गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी आगामी होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए 8 से 12 मई देहरादून में हिस्सा लेने जाएंगे वहां से जिस भी खिलाड़ियों का चयन होगा वह कामनवेल्थ कराते गेम ढांका व एशियन कराते जैसे प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे बिलासपुर के सभी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया जिसमें बालिका वर्ग में 42 किग्रा में तृतीय स्थान आरती शर्मा ब्राउज़ मेडल, अंडर 21 -45 किग्रा में प्रथम स्थान ज्योति यादव गोल्ड मेडल, 50 किग्रा में प्रथम स्थान स्नेहा सोनी गोल्ड मेडल, 68 किग्रा में द्वितीय स्थान देवश्री बघेल सिल्वर मेडल, +68 किग्रा में द्वितीय स्थान आकांक्षा गुप्ता सिल्वर मेडल, सिनियर बालिका वर्ग 50 किग्रा में तृतीय स्थान सुशीला निर्मलकर ब्राउज़ मेडल, 55 किग्रा में प्रथम स्थान अंकिता यादव गोल्ड मेडल, 61 किग्रा में द्वितीय स्थान मंजू यादव सिल्वर मेडल, 68 किग्रा में द्वितीय स्थान मानसी गढ़ेवाल सिल्वर मेडल, +68 किग्रा में प्रथम स्थान संगीता बड्डे गोल्ड मेडल, ग्रुप काता में सुषमा अनंत, खुशबू भास्कर, लखेश्वरी अनंत ने हिस्सा लिया इसी प्रकार बालक वर्ग में कैडेट 45 किग्रा में शिवम साहू तृतीय स्थान ब्राउज़ मेडल, 52 किग्रा अवी यादव प्रतिभागी रहे, जूनियर बालक वर्ग 50 किग्रा में द्वितीय स्थान सुजल सोना सिल्वर मेडल, 55 किग्रा में तृतीय स्थान महफूज अली ब्राउज़ मेडल, 62 किग्रा में उदय नारायण, 67 किग्रा में द्वितीय स्थान शुभम निर्मलकर सिल्वर मेडल, अंडर 21 बालक वर्ग 55 किग्रा में द्वितीय स्थान प्रथम दिपेंद्र शेन्द्रे सिल्वर मेडल, 60 किग्रा में प्रहलाद निर्मलकर, 75 किग्रा में प्रथम स्थान उत्तम निर्मलकर गोल्ड मेडल, सीनियर बालक वर्ग में 50 किग्रा में द्वितीय स्थान मुकेश जोशी सिल्वर मेडल, 55 किग्रा में तृतीय स्थान शिवा निर्मलकर ब्राउज़ मेडल, 67 किग्रा में शुभम निषाद, 75 किग्रा में द्वितीय स्थान सुगम निषाद सिल्वर मेडल, +84 किग्रा में तृतीय स्थान ओम पाण्डेय ब्राउज़ मेडल इसी प्रकार काता में दिलीप घृतलहरे ने हिस्सा लिया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और 250 से ज्यादा कराते खिलाड़ी मौजूद रहे जिसमें छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के महासचिव अमल तालुकदार कार्यकारिणी अध्यक्ष बी. ब्रम्हया नायडू, डी. रमेश सर. मुरली भारद्वाज के साथ बिलासपुर कराते डू एसोसिएशन से श्री हरिशंकर साहू, सेन्सई गणेश निर्मलकर, सेन्सई विनय गढ़ेवाल, सेन्सई खेत्रो महानंद, सेन्सई राजेश सारथी, ज्योति सारथी, रिया साहू मौजूद रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page