*दुर्ग,कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी ने कांग्रेस छोड़कर थामा भाजपा का दामन*

3

सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी विजय बघेल ने भरा नामांकन

सभा में जमकर गरजे विजय बघेल, कहा यह चुनाव सांसद ​बनाने के लिए नहीं भारत को ​विश्व शिखर पर ले जाने के लिए है

भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़। कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भारी सीमा बघेल ने कांग्रेस के भष्ट्राचार और गलत नीति से परेशान होकर कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने सांसद विजय बघेल की सरलता, सजन्नता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। वह भी दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली के दौरान आयोजित सभा में उन्होंने विधिवत भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया और सभी ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा सैड़को लोग आज भाजपा में शामिल हुए। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी विजय बघेल ने आज अपने नामांकन का एक सेट भरकर जमा कर दिया है। नामांकन के पहले सेट में दीपक ताराचंद साहू प्रस्तावक बनें है। श्री विजय बघेल ने नामांकन का दूसरा सेट भी तैयार रखा है। जिसके प्रस्तावक पद्मश्री आर एस बारले है।
इसके पहले दुर्ग मानस भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में एक भव्य सभा का आयोजन हुआ।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व सांसद विजय बघेल ने आज अपने निवास में कूल देवी-देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद घर से बाहर निकलते ही गौ माता की पूजा कर उन्हें हरा चारा, गूड़ खिलाया और गौ माता का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए घर से निकले। इससे पहले फिर बड़ी बहनों ने श्री बघेल को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 9 पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी की आराधना की और हनुमान जी को प्रमाण करके जय-जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए नामांकन दाखिल करने के लिए निकले।

विजय के विजय के लिए विजय संकल्प हवन ज्ञय

गायत्री मंदिर सेक्टर 6 में भाजपा समर्थक मंच छत्तीसगढ़ ने अपने सबसे लोकप्रिय नेता, सरल, सहज, विनम्र और जनता के हर दुख में शामिल होने वाले सबसे लाडले सांसद विजय बघेल को एक बार फिर से भारी मतो से जीतने, फिर से सांसद बनाने के लिए विजय संकल्प हवन यज्ञ का आयोजन किया। विजय संकल्प हवन यज्ञ में पंडितो ने मंत्रोचार करके यज्ञ को संपन्न करवाया और संतों ने विजय बघेल को विजय तिलक लगाकर विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। जिसमें विजय बघेल परिजनों के साथ शामिल हुए।

नामांकन रैली में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन
विजय बघेल ने दुर्ग में नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक रिंकेश सेन, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाडा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, दीपक साहू, ईश्वर साहू सहित गांव-गांव से आए हजारों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विश्व शिखर पर ले जाने का चुनाव है
सांसद विजय बघेल ने कहा कि नामांकन रैली में आशीर्वीद देने के प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित हुए है। यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह चुनाव सांसद बनाने के लिए नहीं है। बल्की यह चुनाव है देश बनाने के लिए। राष्ट्र निर्माण केलिए, हमारे देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को वापस लाने के लिए, हमारे भारत को विश्व शिखर पर लेजाने के लिए।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page