*दुर्ग,कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया ग्रामीण इलाकों का दौरा* सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया ग्रामीण इलाकों का दौरा : कहा – देश के अन्नदाताओं को न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्ज देगी कांग्रेस : देश के सामने भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज/ कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क किया। नागरिकों को संबोधित करते हुए राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का आश्वासन दिया था। चुनाव में वादा करने के बावजूद 10 साल के कार्यकाल में किसानों की आय दोगुना नहीं हुई, उल्टे डीजल, कीटनाशक दवाओं और खाद बीज के दाम बढ़ाए जाने से किसानों को खेती में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज ग्राम बसनी, परोड़ा, गोबरा, पेंड्री, देवरी, बिरझापुर, पेड़ी, राजपुर, पगबन्दी, घोटवानी, घोटा, चीचा का दौरा किया। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे भी मौजूद रहे।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की। भूपेश सरकार ने ही किसानों को देश में सबसे ज्यादा 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत दी। उस समय भी भाजपा की केंद्र सरकार ने धान खरीदी में रुकावट डालने बारदाने की सप्लाई रोक दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने किसानों का धान खरीदने कई तरह की व्यवस्थाएं की। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के किसान आंदोलन को कुचलने के लिए उनके दिल्ली कूच को रोकने के लिए सड़क पर कीलें लगाई। किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के लिए भाजपा ने हर पैंतरा अपनाया। सैकड़ों किसानों की मौत आंदोलन के दौरान हो गई लेकिन भाजपा का किसी भी केंद्रीय नेता ने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन नहीं दिया।
राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किये गए घोषणा पत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने को कानूनी दर्जा घोषित करने की गारंटी दी है। साथ ही किसानों की कर्ज माफी के लिए आयोग का गठन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 4 सौ रुपए देने की घोषणा की गई है। पूरे देश में किसानों और मजदूरों ने इन घोषणाओं का स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों ने भी राहुल गांधी की घोषणा पर खुशी जताई है। बेरोजगारी, महंगाई दूर करने के लिए भी कांग्रेस पार्टी ने कई घोषणाएं की है। राजेंद्र ने ग्रामीण इलाकों में सभी किसानों, मजदूरों से कांग्रेस को जिताने की अपील की।
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जीवनलाल वर्मा, शिव कुमार वर्मा, राजीव गुप्ता, दानेश्वर साहू, मधुसूदन राणा, धमेंद्र साहू, विपुल अग्रवाल, छतरसिंह चौरा, अरुण साहू, दुखुवा पटेल, हेमलाल, डा जेआर सिन्हा, दिलीप जंघेल, ईश्वरी निर्मलकर, महेंद्र यादव, सविता साहू, बिसराम साहू, तुलाराम साहू, धरम साहू, केशव साहू, लिखन साहू, नेपाल साहू, ठाकुर राम साहू, मोहना साहू, नकुल साहू, नरोत्तम साहू, राजाराम साहू, परमानंद साहू, नेतुराम साहू सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    *दुर्ग,,महिला डॉ. के साथ अहसहनीय अमानवीय कृत्य के विरोध में महिला संगठन हुई एकजुट,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,अलमदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ओर उनके साथ मिलकर नया सवेरा महिला जागृति, बौद्ध समाज,बीबी फातमा…

    *दुर्ग,शमीम अशरफी बनी सियासत दर्पण न्यूज़ की दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,सियासत दर्पण न्यूज़ में शमीम अशरफी को दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ,नियुक्त किया किया गया है,दुर्ग जिला की नई ब्यूरो चीफ शमीम अशरफी से सियासत दर्पण न्यूज़ ग्रुप पूरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 12 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    You cannot copy content of this page