*भिलाई,बहू के साथ शादी समारोह से लौट रही सास की मौत*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) नई बहू को लेकर सास शादी समारोह में गई थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। सास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल बहू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद से बहू सदमे में है। स्मृति नगर पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से लोगों में खासा आक्रोश है। पुलिस के मुताबिक मदर टेरेसा नगर कैम्प-एक निवासी गणेसिया बाई (50) अपनी बहू किरण के साथ शादी समारोह में गई थी। दोनों एक्टिवा में थे। दोपहर तकरीबन 3.40 बजे सास बहू घर वापस लौट रहे थे। तभी जुनवानी के पास तेज रफ्तार से आ रही हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गणेसिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से बहू सदमे में है। सूचना पर एबुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों को सुपेला अस्पताल ले आई। गणेसिया के शव को मरच्युरी में रखवा दिया है। बताया जाता है कि मृतका के दो बेटे है। एक बेटे की हाल ही में शादी हुई है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *भिलाई,शिक्षक दिवस समारोह: आजीवन समर्पित शिक्षकों का सम्मान,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.…

    *भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *नए परिवारों को नहीं मिल रहे LPG कनेक्शन, रायपुर में जैसे बंद हुए नए कनेक्शन*

    *नए परिवारों को नहीं मिल रहे LPG कनेक्शन, रायपुर में जैसे बंद हुए नए कनेक्शन*

    *रायपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, बकाया भुगतान पर बनी सहमति*

    *रायपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, बकाया भुगतान पर बनी सहमति*

    You cannot copy content of this page