*राजनांदगांव,एक ही दिन योगी और प्रियंका की बड़ी सभा, प्रभारियों पर भीड़ जुटाने की चुनौती*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव के अंतिम दिनों में भाजपा व कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। आज डोंगरगांव ब्लाक के सागर गांव में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की मोहड़ में बड़ी सभा होनी है। एक ही दिन में आठ किलोमीटर के दायरे में होने जा रही इन सभाओं ने दोनों दलों का टेंशन बढ़ा दिया है। दो दलों ने 20-20 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तो तय किया है, लेकिन तपती गर्मी के मौसम में इतने लोगों का जुटाना संगठन के लिए बड़ी चुनौती है। तय कार्यक्रम के अनुसार डोंगरगांव से लगभग नौ किलोमीटर दूर कुमर्दा से लगे ग्राम सागर में योगी की सभा है। संगठन ने इसका समय तो सुबह 11 बजे रखा है, लेकिन योगी पहुंचेंगे दोपहर 12 बजे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका की सभा डोंगरगांव नगर से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर मोहड़ में सभा होनी है। समय दोपहर ढाई बजे बताया जा रहा है। कांग्रेस ने भी 20 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया है। चुंकि चुनावी सभाओं में भीड़ गांव से ही निकाली जाती है। ऐसे में दोनों दलों के सामने बड़ी चुनौती यह आ रही है कि आठ किलोमीटर के दायरे और ढाई घंटे के अंतराल में इतनी भीड़ कैसे जुटाई जाए। अभी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पर है। प्रचंड गर्मी में लक्ष्य को पूरा करने में यह भी बड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि दोनों दल दावा कर रहे हैं कि लक्षित भीड़ तो जुटेगी ही। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि संगठन स्तर पर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दे दी गई है। पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी इसके लिए जुटे हुए हैं। उधर कांग्रेस के वार रूम के प्रभारी जितेंद्र मुदलियार का दावा है कि कार्यकर्ताओं में प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर जोरदार उत्साह है। मोहड़ में प्रियंका की होने वाली सभा की तैयारी का निरीक्षण करने शनिवार को कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम पांच बजे मोहड़ पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी रहेंगे। बताया जा रहा है कि वे वहां पदाधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक भी करेंगे। उधर भाजपा भी योगी की सभा को लेकर तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को पदाधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र में पांच चुनावी सभाएं लेंगे। पहली सभा दोपहर तीन बजे मानपुर में होगी। उसके बाद वे राजनांदगांव नगर पहुंचेंगे। देर शाम उनकी चार सभाएं होंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम की पहली नुक्कड़ सभा लखोली में होगी। फिर वे नंदई जाएंगे। वहां से सीएम चिखली पहुंचेगे। अंत में मोतीपुर में नुक्कड़ सभा लेंगे। इस दौरान वे इन क्षेत्रों में रोड शो भी करेंगे। उनके साथ जिले के प्रमुख पदाधिकारी भी होंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page