Home / Blog / *1980 मे आई ब्लॉक बस्टर फिल्म शान से धर्मेन्द्र, हेमा एवं संजीव कुमार क्यूं अलग हो गए थे…*

*1980 मे आई ब्लॉक बस्टर फिल्म शान से धर्मेन्द्र, हेमा एवं संजीव कुमार क्यूं अलग हो गए थे…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़,डायरेक्टर रमेश सिप्पी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘शान’ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं इस फिल्म को डायरेक्टर फिल्म ‘शोले’ की तर्ज पर बनाने वाले थे. हालांकि एक्टर धर्मेंद्र, संजीव कुमार और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की वजह से उनकी ये मंशा अधूरी रह गई. चलिए जानते है…

साल 1980 में रिलीज हुई सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी गुलजार, परवीन बाबी और बिंदिया गोस्वामी की फिल्म ‘शान’ कई वजहों से याद की जाती है. सितारों से भरी जब फिल्म रिलीज हुई तो आश्चर्य की बात ये थी इसे दर्शकों ने सिरे से नाकार दिया था. हालांकि यह बॉक्स ऑफिस जब दोबारा रिलीज हुई तो एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया।

IBOS द्वारा इसे 1980 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म घोषित किया गया. फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर छाई रही. अब यहां आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म को धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने एक साथ इस फिल्म को करने से इनकार दिया था।

तीनों के अपने अलग-अलग कारण थे. आईएमबीडी की एक रिपोर्ट् के अनुसार, मल्टी स्टारर फिल्म ‘शान’ में खो जाने के डर से धर्मेंद्र ने फिल्म छोड़ दी. धर्मेंद्र को ये बार-बार लग रहा था कहीं डायरेक्टर फिल्म शोले की तरह उनके किरदार के साथ खेल न कर जाएं. रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही फिल्म शोले एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, लेकिन धर्मेंद्र फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर बिल्कुल खुश नहीं थे. उन्हें लगा कि यह शोले फिल्म संजीव कुमार और अमजद खान के बारे में बनकर रह गई है. जबकि धर्मेंद्र 1975 तक बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक थे. उन्हें लगा कि मुख्य फोकस उन पर होना चाहिए था. लेकिन डायरेक्टर ने उनकी एक न मानी. इसलिए वह डायरेक्टर से बेहद खफा चल रहे थे. ऐसे में जब डायरेक्टर शान फिल्म का ऑफर उनके पास लेकर गए तो पहले से उनसे नाराज बैठे धर्मेंद्र ने फिल्म करने से मना कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र के फिल्म छोड़ने के बाद हेमा मालिनी ने भी फिल्म को करने से मना कर दिया था. जबकि उन्होंने डायरेक्टर से वादा किया था वह किसी भी हाल में फिल्म करेंगी. लेकिन जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो उन्होंने डायरेक्टर का साथ अपने प्यार धर्मेंद्र का साथ दिया. बता दें फिल्म में बिंदिया गोस्वामी का रोल पहले हेमा मालिनी करने वाली थी. वहीं अमिताभ बच्चन ने जिस विजय का रोल प्ले किया था, उसे धर्मेंद्र निभाने वाले थे. हालांकि बाद में दोनों फिल्म से बाहर हो गए।

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी के फिल्म छोड़ने के बाद संजीव कुमार ने क्यों इस सुपरहिट फिल्म से खुद को अलग कर लिया. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण डायरेक्टर रमेश सिप्पी ही थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म शान के साथ संजीव कुमार का जुड़ाव बेहद दिलचस्प था. वह हर हाल में इस फिल्म को करना चाहते थे।

रमेश सिप्पी ने संजीव कुमार को एक नहीं बल्कि तीन-तीन भूमिका की पेशकश की, लेकिन उन्होंने आखिर में फिल्म करने से मना कर दिया. ऐसा कहा जाता है कि संजीव खलनायक शाकाल की भूमिका करना चाहते थे. गजब बात ये रही कि इस किरदार के लिए संजीव ने अपना सिर मुंडवा लिया था. हालांकि अचानक से संजीव कुमार को लेकर डायरेक्टर असमंज आ गए. संजीव को ये महसूस होने लगा कि रमेश सिप्पी उनमें इंट्रेस्ट नहीं ले रहे हैं. इससे संजीव निराश हो गए. उन्होंने आपसी सहमति से रमेश से नाता तोड़ लिया और फिल्म छोड़ दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page