*कवर्धा,जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है : भावना बोहरा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है जिसे लेकर पार्टिओं की जनसंपर्क कार्यक्रम भी तेजी से चल रह हैं। इसी कड़ी में राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने ग्राम संडी, डोंगरियाकला, चारभाटाकला, बिशेसरा, रोहरा, घोघराकला, खैरझिठी पुराना, बिरौनी एवं पांडातराई नगर में जनसंपर्क किया और 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है। हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है और लोकसभा में भी प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में जो विकास हुए हैं वो कांग्रेस 100 वर्षों में भी नहीं कर सकती

भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है, आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ काम कर रही है, जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना, किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है और पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिलने से जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है।

आज इन्हीं कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास हेतु केंद्र की मोदी सरकार और हमारी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी। इसके लिए आप सभी का सहयोग भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं जब आप वोट देने जाएँ तो जरुर सोचें की आपके घरों में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल, पक्के छत, किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सशक्तिकरण, के साथ ही भारत के विकास को आगे ले जाने में भारतीय जनता पार्टी ने आप तक इन सुविधाओं को पहुँचाया है। आने वाले समय में इन सभी कार्यों के साथ ही विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए किये गए संकल्पों को भाजपा जरुर पूरा करेगी। मोदी की गारंटी में किये गए वादे भी लगातार पूरे हो रहें हैं। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी कांग्रेस के शासन में अटके और लटके कार्यों को भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी, सिंचाई के लिए जल से लेकर, पक्के घर, बुनियादी सुविधाएँ और अच्छी सड़क, पर्याप्त बिजली देने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार दे रही है। इसलिए 26 अप्रैल को आप सभी भाजपा को जरुर वोट दें और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकास की इस गति को आगे बढ़ाएं।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page