*बी फार्मा की छात्रा से 58500 रुपये की ठगी*
भिलाई: (सियासत दर्पण न्यूज़) डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी में बी फार्मा की पढ़ाई कर रही छात्रा से 58500 रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।…
