*कुख्यात अपराधी रितेश उर्फ गोल्डन वर्मा से कोबरा सिपाही की पत्नी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस शासन प्रसासन से परिवार के सुरक्षा की लगाई गुहार*

3

कानपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,सीआरपीएफ कोबरा सिपाही मनीष कुमार की धर्मपत्नी सोनिका देवी द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नर से गुंडे गोल्डन वर्मा के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की माँग। कई बार पहले भी मिली परिवार को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कोबरा सिपाही की पत्नी द्वारा शाम 9 जून को थाना महाराजपुर जिला कानपुर में गुंडे गोल्डी के ख़िलाफ़ दर्ज कराई एफआईआर।

 


अलायन्स आफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन द्वाराजारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील किया कि गुंडे गोल्डन वर्मा को तुरंत गिरफ़्तार कर कोबरा सिपाही के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए साथ ही बुलडोजर के माध्यम से उस गैंगेस्टर के मकान को ज़मीनुदोज़ कर ध्वस्त किया जाए।
महासचिव रणबीर सिंह द्वारा माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के उस बयान की याद दिलाई जब लोधी काम्प्लेक्स में सीआरपीएफ की नई बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम दौरान कहीं थी कि आप देश की चौकीदारी कीजिए आप के परिवारों की सुरक्षा सरकार प्रदान करेगी। सिपाही नक्सलवाद से जूझ रहे हैं उधर कोबरा कमांडो की विधवा माँ,पत्नी बच्चों को जान के लाले पड़े हैं। माना कि पुलिस द्वारा एफ़आईआर तो दर्ज हुई लेकिन अपराधी खुला घूम रहा है। इस से पहले भी अपराधी जेल जा चुका है और कोबरा परिवार पर कई बार जानलेवा हमला कर चुका है।
अलायन्स अध्यक्ष पूर्व एडीजी एचआर सिंह द्वारा सीआरपीएफ डीजी श्री जीपी सिंह से कोबरा सिपाही के परिवार की सुनिश्चित सुरक्षा की अपील करते हुए कहा कि अपने संपर्क सूत्रों से कानपुर कमिशिनरेट को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा जाए ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विश्वस्त सूत्रों एवं ट्विटर एक्स से मिली जानकारी के अनुसार कोबरा कमांडो द्वारा डीजी सीआरपीएफ को अपील के बावज़ूद गुंडा गोल्डन वर्मा का खुले में घूमना संदेह उत्पन्न करता है। एसोसिएशन की डिमांड है कि हर जिले में पैरा मिलिटरी पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जाए ताकि पैरा मिलिटरी फोर्स के जवानों व उनके परिजनों को सुरक्षा कवच मिल सके। अगर समय रहते त्वरित कार्रवाई कर गुंडे को जेल एवं चल अचल सम्पत्ति को कुर्क साथ ही बुलडोजर से ज़मींदोज़ नहीं किया जाता तो अलायन्स अपने पूर्व अर्ध सैनिकों के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।

रणबीर सिंह
महासचिव

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page